अफगानिस्तान संकट : जानिए क्या है हजारा समुदाय, जिसके 14 लोगों की तालिबान ने की गोली मारकर हत्या

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। यहां कई प्रांतों में देखने को मिला है कि महिलाओं और बच्चों पर जुल्म किए जा रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन ने अब दयाकुंडी प्रांत के खादिर जिले में हजारा समुदाय के 14 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिन लोगों को मारा गया है उसमें 12 सैनिक भी शामिल हैं। इनमें 2 नागरिक भी है। कथिततौर पर इन्होंने आत्मसमर्पण किया था।

इस घटना को लेकर मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि एक महीने बाद तालिबान ने हजारा अल्पसंख्यक के 9 लोगों को प्रताड़ित किया। उन्हें मारने के बाद गजनी प्रांत में उनके घरों को लूट लिया गया। वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यहां कई लोगों से बात की है जो 4 जुलाई से 5 जुलाई के बीच मलिस्तान जिले के मुंडारख्त गांव में हुई नृशंस हत्याओं के गवाह भी थे। रिपोर्ट के अनुसार छह हजारा पुरुषों को गोली मार दी गयी। जबकि उनमें से 3 को यातनाएं भी दी गईं।

क्या है हजारा समुदाय

हजारा समुदाय अफगानिस्तान का तीसरा बड़ा जातीय समूह है। यह मुख्य रूप से शिया इस्लाम का पालन करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे मुख्य रूप से सुन्नी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में लंबे समय से भेड़भाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

LIVE TV