अन्तरिक्ष में कौन कौन से काम नहीं कर सकता इंसान, जानकर चौंक जायेंगे आप…

अंतरिक्ष हमेशा से इंसानों के लिए एक कौतूहल का विषय रहा है। प्राचीन समय में भी अंतरिक्ष से जुड़े कई रहस्यों का पता लगाया गया था, लेकिन तब अंतरिक्ष में जाना शायद संभव नहीं था।

यह संभव हो पाया 12 अप्रैल, 1961 को, जब सोवियत संघ के यूरी गगारिन ने वोस्तोक-1 यान में बैठकर धरती का चक्कर लगाया था और सुरक्षित धरती पर वापस भी लौट आए थे। वो अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले इंसान थे।

अन्तरिक्ष में कौन कौन से काम नहीं कर सकता इंसान

हालांकि इंसानों को भेजने से पहले लाइका नामक एक कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा गया था।

उसने 13 नवंबर, 1957 को स्पूतनिक सेकंड यान में बैठकर धरती का चक्कर लगाया था। हालांकि वह धरती पर जिंदा वापस नहीं आ पाई थी।

फरवरी 1984 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ब्रूस मैक्कैंड्लेस यान से निकलकर अंतरिक्ष में विचरण करने वाले पहले इंसान बने थे। वो चैलेंजर नामक अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर 300 फीट तक चले थे।

कुंभ में आयी इस महिला साधू की सच्चाई जानकर सबके उड़ गए होश, आप भी जानें…

जेन डेविस और मार्क ली अंतरिक्ष में एक साथ जाने वाले पहले कपल (दंपति) हैं। साल 1992 में वो दोनों स्पेस शटल इंडीवर के चालक दल में शामिल थे।

रूसी अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव अंतरिक्ष यात्रा के दौरान मरने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति थे।

23 अप्रैल, 1967 को अंतरिक्ष की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान वापसी में स्पेसक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से  उनकी मौत हो गई थी।

LIVE TV