अनुराग ठाकुर बने आर्मी मैन

अनुराग ठाकुरनई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख अनुराग ठाकुर को शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह द्वारा प्रदेशिक सेना के लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गई। एक आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई। ठाकुर भाजपा के पहले सांसद हैं जिन्हें यह उपाधि दी गई है।

लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर का प्रदेशिक सेना के मेजर जनरल सुरिंदर सिंह और प्रदेशिका सेना के अतिरिक्त महानिदेशक जनरल ने स्वागत किया। बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेट अनुराग ठाकुर ने सर्विस चयन बोर्ड का पड़ाव पार किया और वह प्रदेशिक सेना के लिए उपयुक्त पाए गए।अधिकारी को 124 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) सिख में अधिकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री के लोकसभा में दिए जवाब पर विपक्ष ने किया वाकऑउट

किया पास
सेना के एक बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट ठाकुर ने एसएसबी का टेस्ट पास किया और उन्हें टेरिटोरियल सेना से जुड़ने के लिए योग्य पाया गया।अधिकारी को 124 इंफ्रैंट्री बटालियन (टीए) सिख में कमीशन प्रदान किया गया है।

बचपन का सपना हुआ साकार

ठाकुर ने बाद में एक अन्य कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय सेना में होना सम्मान की बात है। यह मेरे बचपन का सपना है जो आज साकार हुआ है। मैं हिमाचल प्रदेश से हूं जिसे ‘वीर भूमि’ के रूप में जाना जाता है और देश के लिए कई सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है, खासकर पहले परमवीर चक्र विजेता हिमाचल प्रदेश से मेजर सोमनाथ शर्मा थे।’

यह भी पढ़ें : भारतीय दूतावास ने कहा- चीनी कारोबारियों से सौदा करने से बचें

LIVE TV