अजय की शिवाय रिलीज़ से पहले ही हुई लीक, इस एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस

अजय देवगनमुंबई। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म शिवाय के रिलीज़ होने से पहले ही लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस फिल्म को कमाल आर खान ने सोशल मीडिया के ज़रिये लीक कर दिया है। लेकिन इसी बीच खबर है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर्स ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।

अजय देवगन की शिवाय लीक

दरअसल कमाल आर खान ने शिवाय को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसपर लिखा, First Scene of #Shivaay। हालांकि उसने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन इस ट्वीट पर मेकर्स की नज़र पड़ चुकी थी जिसके बाद वह आग बबूला हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार ,के.आर.के को शिवाय की बुराई करने के लिए मोटी रकम मिली है। यह रकम किसी और ने नहीं बल्कि ए दिल है मुश्किल के डायरेक्टर करण जौहर ने दी है, क्योंकि दोनों फिल्में एक ही दिन सिल्वर स्क्रीन पर उतेरेंगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट के सी.ओ.ओ. शिबासिश सरकार ने कहा कि मुंबई के साइबर क्राइम में के.आर.के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हम लोग स्ट्रिक्ट एक्शन ले रहे हैं। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी लिख दिया है।

खबरों की मानें तो कमाल आर खान ने यह सारे क्लिप्स शेयर करने के बाद डिलीट भी कर दिए हैं। इसपर शिबासिश सरकार ने कहा कि उन्होंने सारे वीडियो के स्क्रीनशॉट ले लिए हैं। जिसके दम पर वह यह कदम उठा रहे हैं।

के.आर.के ने दुबई के हाल में इस फिल्म को देखा था जहां पर उन्होंने फिल्म के कुछ सींस को रिकॉर्ड कर लिया था। शिबासिश सरकार ने कहा है कि वह उस सिनेमा के मालिक पर भी एक्शन लेंगे कि हाल के अंदर कैसे मूवी रिकॉर्ड हुई।

आपको बता दें, कि मिडिल ईस्ट में फिल्म एक दिन पहले रिलीज़ होती है, जिसकी वजह से के.आर.के यह घिनौनी हरकत करने में कामयाब रहा।

 

 

LIVE TV