
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त में कई दिन बैंक के बंद होने का ऐलान अपनी सूची में किया है । इस महीने कुल 13 आधिकारिक छुट्टियां रहेंगीं साथ ही इनमें साप्ताहिक अवकाशों को भी जोड़ लें तो कुल छुट्टियां 18 दिनों की हो जाती हैं। वहीं इस महीने कुल छुट्टियों में से छह वीकेंड की छुट्टियां होंगी, बाकी त्यौहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होंगे। इसके हिसाब से सरकारी, प्राइवेट, विदेशी, सहकारी और क्षेत्रीय बैंक बंद रहेंगे।

इस महीने मुहर्रम, रक्षाबंधन सहित स्वतंत्रता दिवस जैसी कई बड़ी छुट्टियां पड़ रही हैं। तो आइए जानते है अगस्त में बैंक कब-कब बंद रहेगें ?
बैंकों में अवकाश (अगस्त, 2022)
- 1 अगस्त (सोमवार) द्रुपका शे-जी
- 7 अगस्त (रविवार) पहला रविवार
- 8 अगस्त (सोमवार) मुहर्रम
- 9 अगस्त (मंगलवार) मुहर्रम
- 11 अगस्त (गुरुवार) रक्षाबंधन
- 12 अगस्त (शुक्रवार) रक्षाबंधन
- 13 अगस्त (शनिवार) दूसरा शनिवार
- 14 अगस्त (रविवार) रविवार का साप्ताहिक अवकाश
- 15 अगस्त (सोमवार) स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त (मंगलवार) पारसी नववर्ष
- 18 अगस्त (गुरुवार) जन्माष्टमी
- 19 अगस्त (शुक्रवार) जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती
- 20 अगस्त (शनिवार) कृष्ण अष्टमी
- 21 अगस्त (रविवार) साप्ताहिक अवकाश
- 27 अगस्त (शनिवार) चौथा शनिवार
- 28 अगस्त (रविवार) रविवार
- 29 अगस्त (सोमवार) श्रीमत शंकरदेव तिथि
- 31 अगस्त (बुधवार) गणेश चतुर्थी