एक छोटी सी चूक से खुल गए सारे पत्ते, ये दिग्गज होगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री

अगला मुख्यमंत्री कौनलखनऊ। 11 मार्च को आए चुनावी परिणामों के बाद सबसे बड़ा सवाल जो सभी के जहन में बार बार उठ रहा है कि उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का अनुमान बुधवार को हुए एक घटना क्रम से लगाया जा सकता है। वर्तमान में देश के गृह मंत्रलाय की कमान संभालने वाले राजनाथ सिंह ही आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

एक निजी न्यूज चैनल की खबरों के अनुसार गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में लगे जवानों का दल बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीएम आवास की रेकी करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि शुरुआत से ही राजनाथ सिंह का नाम यूपी के सीएम कैंडिडेट्स की लिस्ट में टॉप है। इसके अलावा भी कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं खुद राजनाथ सिंह इन सब बातों का फालतू का करार दे चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ राजनाथ के अलावा दूसरा बड़ा नाम जिस पर खासा जोर दिया जा रहा है वह मनोज सिन्हा का है। वर्तमान में सिन्हा के पास रेल मंत्रालाय का प्रभार है। सिन्हा पूर्वांचल से तालुख रखते हैं। इस इलाके पर भाजपा की अच्छी पकड़ भी है। बता दें कि पीएम मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट भी इसी क्षेत्र में आती है।

इन सभी बातों के साथ राजनाथ के रास्ते में एक बड़ां रोड़ा भी है वो ये कि अभी-अभी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी बड़ी जिम्मेदारी छोड़कर गोवा की कमान संभालने में जुटे हैं। ऐसे में मोदी शायद ही अपने एक और सीनियर मंत्री को मंत्रालय से जानें दें।

LIVE TV