बांसवाड़ा दक्षिण राजस्थान में बांसवाड़ा जिले का एक शहर है। लेकिन बांसवाड़ा राज्य की स्थापना महारावल जगमाल सिंह ने की थी। यह जगह बांस के जंगलों के लिए चर्चित होने के साथ-साथ भगवान राम के लिए भी जानी जाती है।
खबरों के मुताबिक बांसवाड़ा उदयपुर से लगभग 150 किमी दूर स्थित है। बांसवाड़ा को ‘सौ द्वीपों का शहर’ भी कहा जाता है क्योंकि यहां बहने वाली माही नदी पर कई छोटे द्वीप हैं।
केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं से निजात पाने के लिए उठाया ये बड़ा कदम
वहीं राजशाही ठाठ वाले राजस्थान में बाकि शहरों की तरह, बांसवाड़ा भी ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों और अन्य अद्भुत पर्यटन स्थलों का मनोरम स्थान है। लेकिन यहां के सभी स्थानों में ‘राम कुंड उर्फ फाति खां’ काफी अद्वितीय और चर्चित भी है।
बतादें की ये वही जगह है जहां युगों पहले, वनवास के दौरान अयोध्या के राजकुमार भगवान राम आए थे। ये गांव बेहद खूबसूरत भी है, एक बार यहां जाकर तबियत खुश हो जाएगी। आस्था में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यहां बहुत कुछ खास है।
वहीं राजकुमार राम ने 14 साल के वनवास की अवधि के दौरान अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ बांसवाड़ा का दौरा किया था। इस क्षेत्र में भटकने के दौरान, वे एक पहाड़ की गुफा में पहुँचे जिसके नीचे ताजे पानी का एक कुंड था। लेकिन गया हैं की अपनी प्यास बुझाने के लिए, तीनों लोगों ने इस गुफा में प्रवेश किया और कुछ समय बिताया।
राम कुंड बांसवाड़ा के मुख्य शहर से 25 किमी दूर स्थित है। यह एक बंजर और अलग-थलग इलाके में पहाड़ियों से घिरा हुआ है। एक गुफा के अंदर प्रकृति निर्मित पानी के तालाब का नजारा काफी आश्चर्यजनक तथ्य है।
वहीं गुफा लगभग 400 मीटर जमीन से दूर स्थित है इसलिए पर्यटकों को खास मार्ग के जरिए पहाड़ी पर पहुंचना पड़ता है। गुफा के अंदर का तापमान बहुत कम है और तालाब का साफ पानी प्राकृतिक रूप से बर्फ जैसा ठंडा है।
दरअसल फाति खां के विषय में कहा जाता है कि 1857 के विद्रोही सैनिकों के सेनापति तात्या टोपे ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ गुप्त रूप से योजनाबद्ध षड्यंत्रों के लिए इस गुफा का इस्तेमाल किया था।
जहां इस जगह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम के दौरान होता है क्योंकि पहाड़ हरे-भरे होते हैं और पूरा वातावरण आनंदित होता है।राम कुंड में भगवान शिव का एक छोटा मंदिर और अन्य देवी-देवता हैं जो गुफा के अंदर बने हैं। पूरी गुफा में इतनी शांति है कि व्यक्ति आसानी से ध्यान प्राप्त कर सकता है।