अखिलेश यादव बोले- झूठ और नफरत के पौधे लगाने का काम करती है BJP

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, पर्यावरण को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा, वनसंपदा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और प्रकृति का असंतुलन बढ़ता गया है, फलतः वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। तमाम उपयोगी संसाधनों का अभाव हो रहा है और ऋतु चक्र में भी बदलाव परिलक्षित हो रहा है।

BJP in shock over its workers' rebellious mood, Yogi govt's days numbered:  Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav | Deccan Herald

सपा अध्यक्ष ने कहा, उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाती है लेकिन आज तक इस बात का ब्यौरा नहीं दे पाई है कि कहां कितने पौधे, किस साल उसके शासनकाल में लगे, इनमे कितने पौधे बचे।

इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने पेड़ों की आड़ में बजट का बंदरबांट जमकर किया है और उसका ताजा दावा इस साल 30 करोड़ पेड़ लगाने का है। तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा, 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में नए-पुराने हिसाब से तो हर घर में पेड-पौधा उग आना चाहिए लेकिन झूठ और नफरत के पौधे लगाने वाले भाजपाई पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हैं और उन्होंने पौधारोपण को मजाक बना दिया है।

LIVE TV