अखिलेश की नाराज़गी से स्वामी प्रसाद और पल्लवी पटेल ने बदला फैसला! नहीं हुए राहुल की यात्रा में शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को प्रयागराज पहुंच रही है। राहुल की यात्रा में रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य और विधायक पल्लवी पटेल शामिल नहीं होंगे। दोनों को रविवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होना था।

प्रयागराज में राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस के लिए इसे बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। स्वामी प्रसाद और पल्लवी पटेल दोनों ही प्रयागराज नहीं गए हैं। जानकारी के स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीँ दूसरी तरफ पल्लवी पटेल शनिवार को वाराणसी में यात्रा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुँच गईं हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पल्लवी पटेल वाराणसी में सम्मान नहीं मिलने से नाराज बताई जा रही हैं। पल्लवी पटेल के करीबियों का कहना है कि वह क्यों नहीं शामिल हो रही हैं, इसका जवाब राहुल गांधी ही देंगे।

जानकारी के मुताबिक़ ऐसा कहा जा रहा है की सपा के मुखिया अखिलेश यादव की नाराजगी की चर्चाओं के चलते राहुल गांधी ने स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी से फिलहाल दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। बीच में ऐसी खबरें सामने आईं थी जिनमे कहा गया था की स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी के राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने की खबर से अखिलेश यादव नाराज हैं।

LIVE TV