अकेली महिलाओं के साथ लूटपाट और गैंगरेप करने वाली गैंग का हुआ पर्दाफाश !

रिपोर्ट – आयुष भारद्वाज

कासगंज : जनपद कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है | जहाँ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है | जो सुनसान जगह में महिलाओं को अकेला देखकर लूटपाट और सामूहिक दुराचार जैसी वारदात को अंजाम दिया करता था |

सर्विलांस टीम की मदद से सदर पुलिस ने एक अधेड़ सहित दो शातिर इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है | जिनके कब्जे से महिला से दुराचार के बाद लूटे गए सोने के कुंडल के साथ एक तमंचा, कारतूस के अलावा एक बाइक भी बरामद है |

फिलहाल पुलिस ने दोनों शातिर अपराधियों को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है | आपको बता दें कि चार जुलाई को उस वक्त महिला को कार सवार अगवा कर ले गए | जब वह अपने भतीजे के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलसई कला रिश्तेदारी में जा रही थी |

इसी बीच कार में तीन सवारों ने अमरपुर घाट की समीप बाइक सवार युवक की आंखो में मिर्ची स्प्रे झोंककर महिला को तमंचे के बल पर अगवा कर ले गए और एटा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में ले जाकर पहले दो लोगों ने सामूहिक दुराचार किया |

 

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत !

 

बाद में उन्होंने महिला के कुंडल लूट लिए थे | एसपी सुशील घुले ने वारदात को चुनौती मानते हुए सर्विलांस टीम के साथ कासगंज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार दुबे को लगाया था |

इसी बीच एटा रोड माउंट लिटेरा स्कूल के समीप मुकेश और रामौतार को गिरफ्तार कर लिया है | पकड़े गए दोनों आरोपी जनपद एटा के रहने वाले हैं |

प्रेसवार्ता के बाद एसपी ने बताया कि ये शातिर अपराधी हैं | दोनों ने महिला से दुराचार के बाद लूट की थी | इनका एक साथी एटा पुलिस ने स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है | इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था |

 

LIVE TV