अब कोई नहीं मरेगा अकाल मृत्‍यु वैज्ञानिकों ने खोज ली वजह

अकाल मृत्‍युलंदन। वैज्ञनिको ने दावा किया है की उन्‍होंने हृदयगति के रुकने की वजह से अचानक होने वाली अकाल मृत्‍यु की वजह ढूंढ ली है। ये लक्षण ज्यादातर खिलाडियों में देखे जाते है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह परिस्थिति अक्सर खिलाड़ियों में होती है और इससे कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। इस तरह के सबसे ताजा मामलों में फुटबॉल खिलाड़ी फेब्राइस मुआंबा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है, हृदय से मांसपेशियों की बीमारी एआरवीसी सीधा संबंध स्थापित करती है। इससे हृदय की दीवारें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे धड़कन अनियंत्रित होने लगती है। यह परिस्थिति अक्सर बिना किसी चेतावनी के सामने आती है। साथ ही इस परिस्थिति से हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है।

दक्षिण अफ्रीकी के एक शोधकर्ताओं की टीम की खोज के मुताबिक इस समस्या की आशंका वाले लोगों का पता लगाने के लिए परीक्षण कार्यक्रम चलाना पड़ेगा।

प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर बोंगानी मायोसी ने कहा कि, यह खोज निश्चित रूप से उत्साहजनक है। इससे एआरवीसी जैसे जटिल मामलों में और समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे कम उम्र में हृदयगति रुकने से अचानक होने वाली मौतें भी कम की जा सकेंगी।

LIVE TV