अंडरवर्ल्ड के डर से रातों-रात बॉलीवुड से गायब हुई थी यह एक्ट्रेस, अब जी रही हैं गुमनामी की जिंदगी

अपनी खूबसूरती के दम पर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री साक्षी शिवानंद का आज जन्मदिन है। साक्षी का जन्म साल 1977 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। हालांकि एक दिन अचानक ही वह ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गई।

आज साक्षी शिवानंद के फैंस गूगल पर भी यदि उनके बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो उन्हें जानकारी हासिल नहीं होती। साक्षी ने फिल्म क्रोध में सुनील शेट्टी की बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह जंजीर, जनम कुंडली, पापा कहते हैं और आपको पहले भी कहीं देखा है में नजर आई थीं। सक्षी ने डेब्यू हिंदी फिल्म जनम कुंडली से किया था। भले ही यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन उनकी काफी सराहना हुई थी। इसके बाद आपको पहले भी कहीं देखा है फिल्म उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ प्रियांशु चटर्जी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था।

सालों पहले साक्षी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड के डर से ही इंडस्ट्री छोड़ दी थी। साक्षी कहती है कि वह बुरी तरह से डर गयी थी। साक्षी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का गहरा कनेक्शन है तो वह डर गयी और उन्होंने करियर छोड़ दिया। इसके साथ ही वह साउथ चली गयीं।

LIVE TV