आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष (संख्या शास्त्र) के अनुसार हर व्यक्ति का एक मुख अंक होता है। इसी मुख अंक को अंक स्वामी कहा जाता हैं जिसके द्वारा आपके भाग्य का आंकलन किया जाता है। आपके करियर, व्यवसाय, नौकरी, प्रेम और आपके जीवन की हर छोटी व बड़ी बात को, यह आपका स्वामी अंक आपके लिए तय करता है। अंको का असर आपके जीवन में अच्छा या बुरा दोनों तरीकों से प्रभाव डालता है।

बता दें कि अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र के नाम से भी जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर के हर महीने की 20  तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

20 तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्यफल

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह कि 20 तारीख को हुआ है वे लोग अधिक समय तक एक जैसा जीवन नहीं जी सकते, इन्हें परिवर्तन काफी पसंद होता है। इनके कई मित्र होते हैं। यह अंक चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। ये लोग विपरित परिस्थितियों में बहुत जल्द दुखी हो जाते हैं और कई बार हिम्मत भी हार जाते हैं। ऐसे में इनमें आत्मविश्वास की कमी हो जाती है।

चंद्रमा रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। जिस प्रकार चंद्रमा को चंचलता का प्रतीक माना जाता है कि ठीक उसी प्रकार अंक 20 वाले भी चंचल स्वभाव के होते हैं। चंद्र के प्रभाव से ये लोग प्रेम-प्रसंग में भी पारंगत रहते हैं।

 इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें

  •  इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं।
  • इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद फायदेमंद है। क्रीम और सफेद रंग भी विशेष लाभ देते हैं।
  • लाल, बैंगनी या गहरे रंग इनके लिए अच्छे नहीं होते।
  • इन्हें मोती, चंद्रमणि, पीले-हरे रत्न पहनना चाहिए।
LIVE TV