आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष में भाग्यफल नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर पता किया जाता है। इन ग्रहों में से प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ये प्रभाव बुरा भी हो सकता है और अच्छा भी।

अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र और संख्या शास्त्र इत्यादि के नाम से भी जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 5 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

तारीख को जन्में लोगों का भाग्यफल-

जिन व्यक्तियों का जन्म 5 तारीख को हुआ हो, वे सभी मूलांक 5 के लोग होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 5 का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह बुद्धि और विवेक का प्रतिक है। बुध के प्रभाव से इस अंक के व्यक्ति काफी बुद्धिमान और तुरंत निर्णय लेने वाले होते हैं।
अंक 5 वाले काफी स्टाईलिश होते हैं और वैसे ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इनकी सभी से बहुत जल्द दोस्ती हो जाती है और ये सभी से अच्छी दोस्ती निभा सकते हैं। दोस्तों के लिए यह जितने उदार और शुभचिंतक होते हैं ठीक इसके विपरीत दुश्मनों के लिए उतने ही बुरे।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें-

  • इन लोगों के लिए बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं।
  • रंगों में इनके लिए हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार बेहद लाभदायक है।
  • इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनना चाहिए।
  • इनके लिए 5, 14, 23 तारीखें भाग्यशाली होती हैं।
LIVE TV