
मुंबई. रैपिंग जगत के बादशाह मशहूर रैपर हनी सिंह ने अपनी गायकी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही हनी की उन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वायरल तस्वीरों में हनी सिंह बेहद फिट और मस्कुलर लुक में नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें, लॉकडाउन के दिनों में हनी सिंह अपनी बॉडी पर खूब मेहनत कर रहे हैं। वह आजकल जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो जिम में वर्कआउट करते हुए नज़र आ रहे हैं। हनी की इन तस्वीरों को फैंस अपने लाइक और कमेंट के ज़रिए खूब सराह रहे हैं।
