
आम के मौसम में आम खाने का अपना ही मजा है और खासकर इसका मजा तब दोगुना हो जाता है जब इसकी अलग-अलग तरह की रेसिपीज बनाई जाए। आज हम आपको बताने वाले है आम से रबड़ी कैसे बनाएं। आम की रबड़ी एक ऐसी रेसिपी है जिसे बच्चे बहुत पसंद करते है। आम की रबड़ी गर्मी के मौसम में बनाई जाने वाली एक बहुत ही टेस्टी मिठाई है। आम के शौकीन तो इस आम रबड़ी के दीवाने होते हैं। गर्मियों आप घर पर मैंगो फ्रूटी तो जरूर बनाती होंगी लेकिन क्या आपने कभी आम की रबड़ी बनाने की कोशिश की है, अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें। तो आइए जानें बनाने का तरीका।

- कितने लोगों के लिए- 4
- तैयारी का समय- 5-10 मिनट
- बनाने का समय- 45 मिनट
आम की रबड़ी बनाने के लिए सामग्री:
- फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
- आम- 3
- चीनी- 100 ग्राम
- केसर- 10-12
- पिस्ता- 50 ग्राम
आम की रबड़ी बनाने का तरीका:
- आम की रबड़ी बनाने के लिये सबसे पहले पूरी तरह पके हुए 2 मध्यम आकार के आम का गुदा निकाल लें।
- एक मध्यम आकार के आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही, पिस्ता को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब गैस पर तेज आंच पर एक कड़ाही रखें और उसमें दूध डालें और गर्म करें।
- जब दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस का फ्लेम कम कर दें और दूध में चीनी और केसर मिलाएं।
- कम आंच पर दूध को तब तक उबाले जब तक कि दूध एक तिहाई न रह जाए। इस दौरान इसे बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहे ताकि दूध जले नहीं।
- जब दूध एक तिहाई रह जाए तब इसे आंच से उतार लें और और ठंडा होने दें।
- अब इसमें आम के टुकड़े और आम का गूदा मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें और इसे ठंडा होने के लिये फ्रिज में रखें।
आम की रबड़ी तैयार है, इसे थोड़ी देर बाद इसे फ्रिज से निकाले और ठंडा-ठंडा सर्व करें।