रविवार को राशि अनुसार पढ़ें सूर्यदेव के ये नाम, मिलेगी आपको शुभता और सफलता

रविवार के दिन सूर्य आराधना के साथ अपने इष्ट देव की आराधना भी शुभ होती है। सूर्य आपको यश और प्रसिद्धि प्रदान करता है। कुंडली में सूर्य कमजोर हो या सूर्य देवता को प्रसन्न करना हो, राशि अनुसार कुछ उपाय करके आप इन्हें शुभ बना सकते हैं।
रविवार को राशि अनुसार पढ़ें सूर्यदेव के यह नाम, मिलेगी आपको शुभता और सफलता
जानिए, आपकी राशि अनुसार सूर्य का कौन सा नाम है आपके लिए शुभ और किस नाम से उनका आह्वान करें ताकि यह आपको लिए शुभता और सफलता का वरदान प्रदान करें…
राशि अनुसार जपें सूर्य के नाम :-
मेष : ॐ अचिंत्याय नम:
वृषभ : ॐ अरुणाय नम:
मिथुन : ॐ आदि-भुताय नम:
कर्क : ॐ वसुप्रदाय नम:
सिंह : ॐ भानवे नम:
कन्या : ॐ शांताय नम:
तुला : ॐ इन्द्राय नम:
वृश्चिक : ॐ आदित्याय नम:
धनु : ॐ शर्वाय नम:
मकर : ॐ सहस्र किरणाय नम:
कुंभ : ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम:
मीन : ॐ जयिने नम:।

LIVE TV