
मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा थाना के तहत ग्राम पीपलवा के ग्रामीणों की क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवतियों को लोग लाठी-डंडों से पीटते और उनके साथ जानवरों सा बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के पीपलावा का है। पिटाई के दौरान लड़कियों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है। परिजन कभी बाल पकड़कर खींच रहे हैं। कभी उसके ऊपर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं। इससे भी जी नहीं भर रहा है तो लाठी और डंडों से पीट रहे हैं। वहीं इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।
वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को धार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लड़कियां सहमी हुई हैं। पिटाई के दौरान लड़कियों को गहरी चोट लगी है। पुलिस ने इनका मेडिकल करवाया है।