एक बार फिर बदलेगा नोट का रंग रूप, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

रुपए में फेरबदलनई दिल्ली। 500 और 1000 के नोट के बंद होने के बाद 2000 का नया नोट चलन में आया। इसके बाद सुर्ख़ियों में ये भी खबर आयी कि 1000 और 200 के नोट बाजार में आने की तैयारी में हैं। अब केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से ये जानकारी बाहर आई कि एक रुपए में फेरबदल किया जा सकता है। बता दें मंत्रालय ने 5 मई को इस बारे में एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार के तहत यह एक रुपए का नोट छापा जाएगा।

कॉइनऐज अधिनियम 2011 के तहत इस अधिसूचना को जारी किया गया। नोट के बारे वित्‍त मंत्रालय ने सारी अन्‍य गाइड लाइंस को भी जारी किया है।

अधिसूचना के मुताबिक नोट का आकार रेकटेनगुलर आकार में रहेगा। नोट का साइट 9।7 x 6।3 cms तय किया गया है।

इसके अलावा पेपर का वजन 90 जीएसएम या ग्राम प्रतिवर्गमीटर होगा। उस पेपर की थिकनेस 110 माइक्रोंस होगी।

इस नोट में अशोक पिलर होगा पर उसमे सत्‍यमेव जयते नहीं लिखा होगा। इसके अलावा नोट में 1 अंक एकदम बीच में छुपा हुआ होगा। वहीं भारत शब्‍द को एकदम छुपा हुआ भी दाईं तरफ लिखा जाएगा।

इस एक रुपए के नोट में एक रुपए के सिक्केी को फ्लोरल डिजाइन में दिखाते हुए तैयार किया जाएगा। नोट की डिजाइन में सागर सम्राट और ऑयल एक्सप्लोरेशन प्लेाटफॉर्म होगा।

इसके अलावा नोट में 15 भारतीय भाषाओं में एक रुपए लिखा होगा। बताया जा रहा है कि इस 1 रुपए के नोट का रंग पिंक ग्रीन होगा।

1 रुपए के नोट में भारत सरकार हिंदी में लिखा होगा। साथ ही वित्‍त मंत्रालय में सचिव शशिकांत दास के हस्‍ताक्षर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। एक रुपए के नोट के नंबरिंग पैनल में ‘L’ लैटर लिखा होगा।

LIVE TV