रितिक-कंगना का ‘काइट्स’ वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। एक-दूसरे के दुश्मन रितिक और कंगना अब एक साथ हो गए हैं। इनकी दोस्ती का नया वीडियो वायरल हो गया है। इसमें कंगना ने रितिक को गले लगा लिया है। हालांकि वीडियो इस तरह वायरल हुआ है मानो नया लगे। लेकिन ऐसा है नहीं।
इस वीडियो में कंगना रानौत रितिक के साथ काइट्स मूवी की शूटिंग में बिजी दिख रही हैं। इन दोनों को एक बार फिर से साथ देखकर फैंस को झटका ज़रूर लगने वाला है।
सभी के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि इतने विवादों के बाद भी आखिर ये दोनों साथ काम करने के लिए राज़ी कैसे हो गए?
रितिक-कंगना की काइट्स
इस शॉट में कंगना रितिक की केयर करते हुए नज़र आ रहीं हैं। इतना ही नहीं, इस विडियो में ये दोनों एक दूसरे को हग भी कर रहे हैं। इस वीडियो में कंगना ने रितिक से लॉकर से चाबी चुराने की बात की है। कंगना ने कहा कि उसने रितिक के लॉकर से चाबी चुराकर उसका डुप्लीकेट बनवा लिया है। यह सुनकर रितिक शॉक हो जाता है और कंगना हसने लगती है।
इसके बाद तो कोई भी आसानी से अंदाजा लगा सकता है कि ये दोनों फिल्म के वजह से फिर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हालाँकि पिछले दिनों छिड़े विवाद में रितिक ने बयान दे दिया है। यह विवाद अभी भी ज़ारी है।
उन दोनों ने ही एक-दूसरे पर लीगल नोटिस ज़ारी किया था। हालाँकि इस मामले पर ऋतिक रोशन की टीम का कहना है कि इससे पहले भी काफी नाटक हो चुका है और कंगना का यह नाटक अभी भी ज़ारी है।
वीडियो देखें:
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=yKHzjZxHwK4]