जानिए सैनिक की मौत पर क्‍यों हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

राहुल गांधी को हिरासतनई दिल्लीवन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर पूर्व फौजी की खुदकुशी मामले पर सियासत शुरू हो गई।

बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सैनिक के परिवार वालों से मिलने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। गेट पर जमे होने के चलते पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया है।

डिप्टी सीएम सिसोदिया भी हिरासत में  

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप विधायक सुरेंद्र कमांडो भी सैनिक के परिजनों से मिलने गए थे जहां उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई और पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।

इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा कि ये गुंडागर्दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अगर अपने राज्य में किसी की मौत पर उप मुख्यमंत्री परिवार को सांत्वना देने जाए तो क्या उसे गिरफ्तार किया जाएगा? गुंडागर्दी की हद है मोदी जी।

राम किशन ग्रेवाल ने मंगलवार शाम यहां आत्महत्या कर ली। वे एक रैंक एक पेंशन के लिए आंदोलन करने वाले पूर्व सैनिकों में शामिल थे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। सिसोदिया वहीं गए थे।

सिसोदिया ने कहा, “प्रधानमंत्री जवानों की बहादुरी का श्रेय लेने में व्यस्त हैं और आज एक पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना लगाया।

केजरीवाल ने कहा, “मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया गया? वह मृतक राम किशन जी के परिवार से मिलने गए थे। वह एक चुने हुए उप मुख्यमंत्री हैं। आपके साथ क्या समस्या है मोदी जी? इतना असुरक्षित?”

केजरीवाल ने कहा, “क्या एक उप मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाएगा जब वह अपने राज्य के एक मृतक के परिवार से शोक संवेदना जताने गया हो? यह गुंडागर्दी की सीमा है, मोदी जी?”

LIVE TV