लालू से चार हाथ आगे निकलीं राबड़ी, कालेधन पर मोदी को बताया ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’

राबड़ी देवीपटना|  नोट बैन और कालेधन पर विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नए-नए हमले कर रहा है| नोट बैन पर चल रहे इस महायुद्ध के मैदान में अब राजद नेता लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी कूद पड़ी हैं|

राबड़ी देवी ने दूसरी राजनैतिक पार्टियों की तरह सिर्फ नोट बंदी का ही विरोध नहीं किया बल्कि इससे चार हाथ आगे जाते हुए प्रधानमंत्री को ही सबसे बड़ा काला धन रखने वाला व्यक्ति कह डाला|

राबड़ी देवी का अजब बयान

राबड़ी देवी ने कहा कि पीएम मोदी खुद कालाधन छुपा के रखते हैं| जबकि उनके पति लालू प्रसाद यादव के पास कालाधन तो क्या एक चवन्नी तक नहीं बची है| अपनी जेब खाली होने की वजह के रूप में उन्होंने लालू पर 25 साल से चल रहे मुक़दमे को बताया है|

इस दौरान राबड़ी देवी मीडिया से नाराज दिखीं| उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मीडिया ने सुशील मोदी के हवाले से ये गलत खबर खूब चलाई कि नीतीश कुमार लालू का साथ छोड़ कर बीजेपी के साथ जा रहे हैं| अब मैं कह रही हूँ कि मोदी जी नीतीश को गोदी में उठा कर ले जाएंगे|

हालांकि, मामला बिगड़ता देख राबड़ी देवी ने बात को संभालते हुए बाद में यह भी कहा कि वो बस मज़ाक कर रही थीं| और उनका इरादा किसी की बावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था|

LIVE TV