
छत्तीसगढ: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच फंसे छात्र सरायपाली कुटेला निवासी महेश नायक के परिजन काफी चिंतित हैं। परिवार वालों का रो रो कर हाल बुरा है। महेश नायक पिछले वर्षों से यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रहा है। वहीं फोन करके अपने मम्मी पापा को बताया था की उसे हमेशा डर लगा रहता है की आसपास कोई ब्लास्ट न हो जाए। छात्र के परिजनों को सरयपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने आश्वासन दिया की वे इस मामले पर हर संभव मदद करेंगे।

रूस और युक्रेन के बीच जंग छिड़ गई है जिसमें छत्तीसगढ़ के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए है, जिसमे सरायपाली के कुटेला निवासी रामलाल नायक के पुत्र महेश नायक भी शमिल हैं। नायक ने बताया कि उनका लड़का 5 वर्षों से यूक्रेन में रह कर पढ़ाई कर रहे है महेश व उसके अन्य साथी भी फंसे हुए है। यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों कि उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट जाने पर परिवार वाले चिंतित है क्योंकि उनका लड़का व अन्य साथी फंसे हुए है। महेश के घर वाले हमेशा उनके संपर्क में है जब उनके लड़के से बातचीत होने पर बताते है कि जगह जगह शहरों में बम व गोलाबारी हो रहा है खाने पीने की सामानों में कमी हो रहा है रहने में भी परेशानी हो रहा है और नेटवर्क भी गोल कर दिया जा रहा है। जिससे उनका लड़का व परिवार वाले डरे हुए है। परिजन का कहना है कि यूक्रेन में जितने भारतीय नागरिक फंसे हुए है उनको सरकार सही सलामत घर पहुंचा दे।