मेरठ। देहली गेट में अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता एक विधवा महिला है। इस महिला का पति की पेंशन लेने के लिए अक्सर तहसील आना जाना होता था।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस युवक ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि उसने उसे असली पहचान भी नहीं बताई थी। दीपक नाम बताकर दोस्ती करने वाला असल में अमजद उर्फ़ साहिल है जिसके बारे में पीड़िता को जल्द ही पता चला।