मिठास लाएगा बीमारी भी भगाएगा, बच्चों के दिलों में जगह भी दिलाएगा… ये एप्पल मफिंस

मफिंसकेक और मफिंस में तो बच्‍चों की जान बसी होती है। कहीं पार्टी, फंक्‍शन हो या मार्केट जाएं, उनकी पहली ख्वाहिश मफिंस और केक खाना ही होती। लेकिन उनकी सेहत की चिंता हमें इतनी सताती है कि हम अक्‍सर उन्‍हें ये सब चीजें खने से मना कर देते हैं।

लेकिन यही चीजें अगर हेल्‍दी बन जाएं तो सोने पे सुहागा वाला काम हो जाएगा। सेब के बारें में तो हम कहते ही हैं कि ‘एन एप्‍पल अ डे, कीप्‍स द डॉक्‍टर अवे’ लेकिन बच्‍चे तो फल भी नहीं खाते। आज हम ऐसी तरकीब लेकर आए हैं जिससे उनके मन की भी ख्वाहिश पूरी हो जाए और हमारी चिंता भी दूर हो जाए।

आज हम आपको संब की मफिंस बनाना सिखाएंगे। इसे बनाने की विधी से पहले आपको बता दें कि सेब खाने से खून की कमी नहीं होती। अल्‍जाइमर की बीमारी से बचाता है। वजन को संतुलित रखता है, ऐसी लाखों खूबियां हैं इसमें।

सामग्री

सेब- 1 (मीडियम साइज का) (200 ग्राम)

मैदा- ½ कप (125 ग्राम)

दही- ½ कप

मक्खन- ½ कप से कम (75 ग्राम)

चीनी- ½ कप (100 ग्राम)

बादाम- 10 से 12

अखरोट- 2 टेबल स्पून

पाउडर चीनी- 2 टेबल स्पून

बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा- ¼ छोटा चम्मच

इलाइची- 4

वनीला एसेन्स

विधि

सेब को अच्‍छी तरह धुलकर उसकी डंडी काटकर हटा दें। और सेब को छील लें।

छिले हुए सेब को कद्दूकस कर लें।

इलाइची को छीलकर चीनी के साथ पीस लें और पाउडर बना लें।

सेब का सॉस बनाएं-

एक गर्तन को गैस पर चढ़ाएं। गरम होने पर उसमें कद्दूकस किया हुआ सेब और चीनी डालें। तब तक पकाएं जब तक सॉस जैसा मिश्रण न तैयार हो जाए।

मेवे को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें। इसे सॉस में डालकर चलाते रहें। जैसे ही चाश्‍नी में सेब पारदर्शी दिखने लगे गैस बंद कर दें।

बैटर बनाइए-

एक बड़े बर्तन में सेब से बने सॉस और मक्‍खन को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।

दूसरे बर्तन में मैदा, ,बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को मिला लें।

अब दोनों बर्तन के मिक्‍सचर को एक में कर के अच्‍छे से मिला लें।

दोनों मिक्‍सचर मिल जाने पर दही को फेंट कर अच्‍छे से मिला दें।

अब इसमें सारी बारीक कटी मेवा और वनीला एसेंस डालकर अच्‍छे से मिला दें। बैटर तैयार है।

ऐसे बनाएं मफिन्स-

माइक्रोवेव 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कर लें।

मफिन्स बनाने वाले सांचों में थोड़ा सा घी या मक्खन लगा दें।

इनपर सूखा मैदा छिड़क कर पतली लेयर बना लें।

हर सांचे में बैटर डाल दें। सांचा पूरा न भरें ¾ हिस्‍सा ही भरें।

अब इन्‍हें माइक्रोवेव में 180 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर 20 मिनिट के लिए बेक होने के लिए रख दें।

20 मिनिट बाद मफिन्स को देख लें। ये ऊपर से हल्के ब्राउन हुए हैं कि नहीं। फिर किसी नुकीले चाकू को मफिन्स में गड़ा कर देख लें कि ये पके हैं कि नहीं। अगर बैटर चाू में चिपकता है तो ये अभी कच्‍च्‍े हैं।

अगर ये कच्‍च्‍े रह जाएं तो इन्‍हें 4 मिनिट के लिए और बेक करें।

बेक होने पर इसे ठंडा करने के बाद इसपर चीनी – इलाइची को छिड़क लें।

इन्‍हें आप 3 से 4 दिन तक फ्रिज में रख सकती हैं।

टिप्‍स

इसे और अकषित दखाने के लिए आप इन्‍हें सेब के टुकड़ों, कटी मेवा और फ्रेश क्रीम से सजा सकते है।

इस्‍तेमाल की गई मेवा के अलावा और भी कई तरह के मेवे डाल सकते है।

LIVE TV