
पीएम मोदी शुक्रवार को तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर किया। इस दौरान उन्होंने 2020 में उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री व डिप्लोमा प्रदान किया।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति(NEP) डाटा विश्लेषण के लिए हमारी शिक्षा नीति को मजबूत करती है, जिससे प्रवेश, शिक्षण और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया में काफई मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि एनईपी(NEP) 2020 के इन लक्ष्यों को साकार करने में तेजपुर विश्वविद्यालय प्रमुख भूमिका निभाएगा।
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अब हमारे वैक्सीन से जुड़े रिसर्च और उत्पादन से जुड़ी क्षमता, भारत के साथ ही दुनिया के अनेक देशों को सुरक्षा कवच का विश्वास दे रही है। आज का भारत समस्या के समाधान के लिए प्रयोगों से भी नहीं डरता। बड़े स्तर पर काम करने से भी यह नया भारत पीछे नहीं हटता है। हर गरीब परिवार को घर देने का अभियान भारत में। हर घर जल पहुंचाने का अभियान भारत में। सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना भारत में। अब सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी भारत में।