बड़ी खबर: 3 एनसीपी और 1 कांग्रेस विधायक ने पार्टियों को कहा बाय-बाय, BJP में होंगे शामिल !

महाराष्ट्र : पूरे देश में BJP का बोलबाला बहुत ही ज्यादा बोल रहा है शायद इसी वजह से कांग्रेस की कमर टूटती जा रही है | अभी महाराष्ट्र से बड़ी खबर आई है | और कांग्रेस के लिए बुरी खबर भी है |

कांग्रेस और एनसीपी को बड़े झटके लगे हैं | एनसीपी के तीन विधायकों और कांग्रेस के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है | और इसी के साथ बड़ी बात ये सामने आ रही है कि वे लोग बीजेपी में शामिल हो सकते हैं |

जिनमें कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलाम्बकर और राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, वैभव पिचाड और संदीप नाइक ने अपने इस्तीफे दक्षिण मुंबई में स्थित विधान भवन में स्पीकर हरिभाऊ बागड़े को सौंपे |

बागड़े को ये इस्तीफे अलग-अलग दिए गए | सूत्रों के मुताबिक चारों विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं | महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं |

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना पाला बदलने के लिए कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 50 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं |

महाजन का यह बयान ऐसे वक्त आया था, जब शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई नेता हाल ही में पार्टी छोड़ चुके थे |

 

आ रहा है Redmi का K20 Pro अब नए रूप में ! देखें ये मिलेगा खास…

 

इससे पहले  नेता प्रतिपक्ष रहे राधाकृष्ण विखे पाटिल भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं | उनको राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया है |

अशोक चाह्वाण ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह से अपने पद इस्तीफा दे दिया था | थोराट को यह जिम्मेदारी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दी गई है |

कांग्रेस आलाकमान ने बालासाहेब थोराट को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है | बता दें कि थोराट से पहले अशोक चाह्वाण महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष थे |

 

LIVE TV