बैंक हड़ताल से लोगों के कामकाज पर पड़ा भारी प्रभाव, करोड़ो के चेक अटके

दो बैंकों के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल के बाद पहले दिन सोमवार को देशभर में बहुत असर दिखने को मिला। इस हड़ताल में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी शामिल रहे।

भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव सीएच वेंकटचालम ने बताया कि हड़ताल से देशभर में करीब 2 करोड़ चेक का क्लीयरेंस नहीं हो पा रहा है। इसमें कुल 16,500 करोड़ की बहुत बड़ी राशि फंसी हुई है। इसके अलावा नकद निकासी, जमा व कारोबारी लेनदेन पर भी बेहद असर पड़ा है। बैंक कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल करेंगे।

हड़ताल के कारण केवल यूपी में 30 हजार करोड़ की बड़ी रकम ठप रही। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इम्पलॉइज के प्रदेश महामंत्री केके सिंह ने कहा कि 45 ग्रामीण बैंकों के एक लाख बैंक कर्मी भी हड़ताल में शामिल हैं।

सरकार के अर्थव्यवस्था पर बूरा असर पड़ रहा है। अगामी चुनाव में भी इसका असर दिख सकता है। बड़े अधिकारीयों को छोड़कर सब लोग इस हड़ताल में शामिल है। 

LIVE TV