बिग बॉस के घर में हुआ बड़ा कांड, मोनालिसा हुईं प्रेग्नेंट

बिग बॉसमुंबई। सुपरस्टार सलमान खान का रियलटी शो बिग बॉस 10 दिन पर दिन मज़ेदार होता जा रहा है। मंगवार को दिए गए टास्क को मोनालिसा ने बखूबी किया। लेकिन इसके बाद जो मोनालिसा ने कहा उसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट दंग रह गए।

बिग बॉस के घर में हुआ कांड

मानवीर और मोनालिसा के बीच इन दिनों प्यार का खुमार चढ़ रहा है। लेकिन यह किसी को नहीं पता था कि मोनालिसा बिग बॉस के घर में रहती हुई प्रेग्नेंट हो जाएंगी। यह पहली बार है जब  इस घर में इतना बड़ा कांड हुआ है।

इस बात को मोनालिसा ने खुद चीख चीख कर राजा का किरदार निभा रहे ओम जी के सामने कहा। उसने कहा कि वह मनु पंजाबी के बच्चे की मां बनने वाली है। बता दें कि यह बात मोनालिसा ने मज़ाक में ही कही थी। लेकिन दोनों के बीच खिचड़ी ज़रूर पक रही है।

दरअसल मंगलवार को बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया था। इस टास्क में ओम जी को घर के राजा और बाकी इंडियावालों को उनके रिश्तेदार का किरदार निभाना है। वहीं, सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट को सेवकों का काम दिया गया है। इसलिए मोनालिसा को सेविका का काम मिला है।

बिग बॉस ने गौरव चोपड़ा को कहा कि इस टास्क के दौरान अगर सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट एक सीक्रेट टास्क कर देते हैं, तो घर में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

LIVE TV