
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने पार्टी से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। बिंद को लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पार्टी की सदस्यता दिलाई।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हुए थे। जहां तेजस्वी यादव की ओर से उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भरत बिंद के शामिल होने के बाद यह माना जा रहा है कि उन्हें भभुआ से पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि बिहार में बसपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन में सीएम पद के उम्मीदवार और आरएलएसपी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा हैं। लेकिन चुनाव से पहले बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।