असम और बंगाल में विधान सभा चुनाव सल पर है। भाजपा भी अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी रैलियों को संबोधित करने से पहले कहा कि बंगाल की जनता के मन में परिवर्तन की इच्छा जग गई है और भाजपा लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है. और अगर बंगाल की जनता चाहती है, विकास होना तो मौका जरुर मिले।

मोदी ने ट्वीट अंकाउट पर लिखा की कल 18 मार्च को मुझे पश्चिम बंगाल में अपने भाइयों और बहनों के बीच उपस्थित होने का अवसर मिल रहा है। हमें पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करना है। पूरे पश्चिम बंगाल में, परिवर्तन की इच्छा जाग गई है। भाजपा का कार्य और एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है।
उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, कल 18 मार्च को मैं असम में रहूंगा। करीमगंज में रैली के दौरान असम जैसे महान राज्य और लोगों के बीच उपस्थित होने को लेकर मै बहुत खुश हूं। पिछले पांच साल में असम की जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखा है। विकास के एजेंडे को जारी रखने के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को जनता का साथ चाहिए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आठ चरणों में मतदान होगा। जबकि असम में यह तीन चरणों में संपन्न हो जाएगा। भाजपा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष जारी है, और वहीं असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की पूरी कोशिश में लगे हैं।