
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय केन्द्र का उद्घाटन किया, जो दिल्ली में स्थित है। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदला जा सकता है। क्योंकि हमारे पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के 150 देशों में प्रवासी भारतीय रहते हैं। कई देश ऐसे हैं जहां मिशन की शक्ति से कई गुना शक्ति प्रवासी भारतीयों की हैं। मोदी ने कहा है कि दुनिया में भारत की पहचान अप्रवासी हैं। दुनिया में भारतीयों को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ी है। मोदी ने कहा कि हमें सिर्फ संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि शक्ति के तौर अपने आपको देखना चाहिए।
गांधी जयंती के मौके पर हैं प्रवासी भारतीय केन्द्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी भारत से बाहर गए थे, लेकिन देश की पुकार की वजह से वह भारत लौट आए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत की थी और हम आज इसे आगे बढ़ा रहे हैं।
बहुत बड़ी भूमिका दुनियाभर में फैला भारतीय समुदाय निभा कर सकता है। वह दुनिया के विभिन्न देशों में जाकर राजनीति नहीं कर रहा और न ही सत्ता हथियाने की कोशिश करता है। भारतीय समुदाय से विश्व के किसी देश को दिक्कत नहीं होती।
पानी की तरह घुल जाते हैं भारतीय
वह वहां के समाज में योगदान देता है। पानी की तरह हमारे देश के लोग घुल मिल जाते हैं। पर्यटन के लिए भारत में अपार संभावना है। मानव विकास की महान विरासत देखनी है तो भारत आएं। हम लोगों को आर्किटेक्ट से लेकर यहां की पांच हजार साल पुरानी चीजें दिखाएंगे।
आज योग को पूरा विश्व अपना रहा है। दुनिया में योग के प्रति एक श्रद्धा का भाव बन चुका है। शरीर, मन, बुद्धि सब को जोड़ने की शक्ति है इसमें। मैंने लोगों से आह्वान किया था कि योग प्रचारित हो अच्छी बात है। योग अगर रोग मिटाता है तो सामान्य लोगों के लिए बहुत उपकार होगा।