पत्रकार रवीश कुमार का ट्विटर अकाउंट हैक, अगला निशाना मोदी!

पत्रकार रवीश कुमारनई दिल्ली पीएम मोदी का मिशन हमेशा से देश को डिजिटल बनाना रहा है। वहीं, साइबर क्राइम भी देशभर में धड़ल्ले से हो रहा है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि जितने भी अकाउन्ट्स हैक हो रहे हैं, वो किसी आम आदमी के नहीं बल्कि नामी लोगों के हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विजय माल्या का अकाउंट हैक हुआ था। इसके बाद शनिवार देर रात पत्रकार बरखा दत्त का अकाउंट  हैक हुआ था। इसी के चंद घंटों बाद पत्रकार रवीश कुमार का भी अकाउंट हैक हो गया।

पत्रकार रवीश कुमार का ट्विटर अकाउंट हैक

रवीश कुमार के ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद हैकर्स ने बरखा दत्त के ईमेल आईडी की तमाम जानकारी शेयर कर दी हैं। यह 1.5 GB का डाटा है। इस हैकर ग्रुप का नाम लीजन है, जिन्होंने उनके हैक किए गए ट्विटर अकाउंट से कहा है कि अगला नंबर ललित मोदी का है। इस ग्रुप ने लोगों से ललित मोदी का अकाउंट लीक के लिए तैयार रहने को कहा है।

इतना ही नहीं, कई ट्वीट के ज़रिये हैकर्स ने यह भी कहा है कि ये करने के बाद वे लोग जेल भी जा सकते हैं। लेकिन इसका डर उन्हें नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जेल जाने से पहले वह 1 TB  डाटा लीक करके जाएंगे।

बताया जा रहा है कि इस हैकर ग्रुप ने रवीश कुमार का अकाउंट एक ज़रिये के तौर पर हैक किया है, क्योंकि उनका मकसद बरखा दत्त की ईमेल की जानकारी देना है। वहीं, अभी और ट्विटर एकाउंट्स हैक होने की संभावना है। लेकिन अब किस-किस का हैक होगा अकाउंट, ये कहना मुश्किल है। फिलहाल अभी हैक हुए एकाउंट्स की रिकवरी नहीं हो पा रही है।

इस ग्रुप ने कहा है कि वे ट्विटर अकाउंट को लोगों तक पहुंचने के लिए यूज करते हैं। वे सिर्फ ट्विटर अकाउंट हैक नहीं करते। इसलिए डेटा देखिए और खुद समझिए।’

इस ग्रुप ने बरखा दत्त के ईमेल की जानकारी एक फाइल के जरिए लोगों से डाउनलोड करने को कहा है। हालांकि इन्होंने कहा है कि ये जानकारी पूरी नहीं है और बाद में इसकी पूरी लिस्ट जारी करेंगे।

रवीश कुमार के ट्विटर अकाउंट से ये ट्वीट अब नहीं दिख रहे हैं। लेकिन ये साफ नहीं हो पा रहा है कि वो ट्वीट हैकर्स ने डिलीट किए हैं या उस अकाउंट को रिकवर किया गया है।

 

LIVE TV