नई दिल्ली| संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल मामले पर लिखे ब्लॉग पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस दिया था| जिसके बाद आशुतोष ने महिला आयोग को जवाब दिया है|
यह भी पढ़ें : आप नेता आशुतोष ने कहा, गांधी भतीजियों के साथ सोते थे, तो संदीप ने कैसे गलत हुए
नेता आशुतोष का नया पैंतरा
हाल ही में महात्मा गांधी समेत कई नेताओं की बुराई करने वाले आशुतोष ने अपने जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी प्रमुख अमित शाह को घसीटा है| एक निजी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में आशुतोष ने महिला आयोग से अपील करते हुए कहा है कि मोदी और शाह से भी कुछ मुद्दों पर जवाब मांगे जाने चाहिए|
यह भी पढ़ें : महिला कार्यकर्ताओं ने पंजाब जा रहे केजरीवाल को घेरा, नारेबाजी
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री शादीशुदा हैं| उनपर एक महिला को प्रताड़ित करने का आरोप है| वहीँ, बीजेपी चीफ अमित शाह पर भी महिला की जासूसी का आरोप है| इस जासूसी का ऑडियो टेप भी है| महिला आयोग उनको भी इसी तरह बुलाएं जैसे मुझे बुलाया है|
उन्होंने कहा कि अपने लिखे ब्लॉग पर वो कभी भी माफ़ी नहीं मांगेंगे| अगर उन्होंने गलती की है तो फांसी दे दी जाए| लेकिन उनको दिया गया नोटिस संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है|
इस बाबत आशुतोष ने महिला आयोग से लिखित शिकायत भी की है|