धोनी की एक फैन ने किया कुछ ऐसा कि, दंग रह गए देखने वाले

धोनी की एक फैन रांची। वनडे और टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक फैन ने ऐसी हरकत की जिसका उनको भी यकीन नहीं हुआ। धोनी उस वक्त सरप्राइज हुए जब एक कॉलेज में पढ़ाई करने वाली आराध्या उनके साथ सेल्फी लेने के लिए अपनी स्कूटी से पीछा किया। ये वाकया तब हुआ जब धोनी रांची एयरपोर्ट के लिए घर से निकले थे।

खबरों के मुताबिक, ये घटना 26 अक्टूबर की बताई जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद धोनी मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए खुद हमर चलाकर एयरपोर्ट के लिए निकले।

इस दौरान आराध्या धोनी के घर के बाहर ही थी कि देखा कप्तान अपनी हमर से बाहर निकले। इसके बाद स्कूटी पर सवार आराध्या भी धोनी के पीछे हो ली। उसके साथ उसकी कुछ फ्रेंड्स भी थीं।

आराध्या अपनी स्कूटी से धोनी की हमर को पछाड़ने में नाकाम रही। इस बीच धोनी एयरपोर्ट टर्मिनल तक जा पहुंचे थे। आनन-फानन में वहां पहुंची आराध्या अवाज लगाई- प्लीज एक सेल्फी। पीछे से आवाज आते धोनी ने देखा और सिक्युरिटी को आराध्या को आने देने के लिए कहा। अंतत: वह धोनी के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रही।

LIVE TV