दीपिका की ‘ट्रिपल एक्स’, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़

लॉस एंजलिस। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है।

 दीपिका पादुकोण

ट्रेलर की शुरुआत दीपिका और रूबी के एक्शन से होती है। लेकिन डेढ़ मिनट के ट्रेलर में दीपिका की हल्की झलक ही मिली। दीपिका सिर्फ एक्शन करते नजर आईं लेकिन उनका एक भी डायलॉग नहीं था। इससे उनके फैंस को निराशा हो सकती है।

 यह भी पढ़ें; टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बताया प्रेग्नेंसी का सच

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=GC9vW-BCp20]

इस फिल्म के डायरेक्टर डीजे करूजो हैं। फिल्म में दीपिका सेरेना का रोल निभा रही हैं, जो केज (विन डीजल) की गर्लफ्रेंड हैं।

 यह भी पढ़ें; जस्टिन बीबर पर चढ़ा ‘पोकेमोन गो’ का जुनून

दीपिका के साथ विन डीजल, डॉनी येन, टोनी जा, निना डॉबरेव, रोरी मकेन, रुबी रोज और सैम्युएल एल जैक्सन जैसे स्टार्स भी हैं। यह फिल्म 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

LIVE TV