दिव्यांका-विवेक नवंबर की सर्दियों में मनाएंगे हनीमून

दिव्यांका त्रिपाठी मुंबई टीवी  सीरियल ‘ये  हैं मोहब्बतें’ से चर्चा में आई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ नवंबर में हनीमून पर जाएंगी। जी हां, दोनों का शेड्यूल इतना बिजी चल रहा है कि शादी के बाद भी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर का ये सपना कब होगा पूरा!

दिव्यांका त्रिपाठी का हनीमून

दिव्यांका ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन के दौरान हनीमून के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने बताया कि इसी हफ्ते दोनों अपने शोज की शूटिंग पर लौट जाएंगे। फिर सीधे नवंबर में वक्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पति विवेक दहिया के साथ इंटरनेशनल ट्रिप पर जाएंगी।

चंडीगढ़ में रिसेप्शन के बाद इन दोनों ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए मुंबई में 14 जुलाई को एक ‘स्पेशल आफ्टर पार्टी’ प्लान की है।

दिव्यांका त्रिपाठी की शादी

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड विवेक दहिया के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गईं। इनकी शादी भोपाल में हुई। दिव्यांका की बारात शुक्रवार को रात 11 बजे फैन सिटी पहुंची बारिश की वजह से पूरा प्रोग्राम हाल में ही संपन्न हुआ शनिवार सुबह 4 बजे दोनों लोग शादी के बंधन में बंध गए ये दोनों मुंबई में 15 जुलाई तक अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे शादी के बाद चंडीगढ़ में शनिवार यानी आज रिसेप्शन होगा, वहीं मुंबई में रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा बताया जा रहा है कि मुंबई में इस दौरान फ़िल्मी दुनिया और टेलीविज़न इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल होंगी

इससे पहले बुधवार को हल्दी और गुरुवार को मेहंदी, संगीत की रस्में हुईं

इंस्टाग्राम पर ‘विवेक दहिया फैन पेज’ अकाउंट से मेहंदी और संगीत की तस्वीरें शेयर की गई हैं। दिव्यांका और विवेक अपने-अपने ड्रेस में कमाल के लग रहे थे। दिव्यांका के मीडिया को अपनी मेहंदी भी दिखाई। उनकी मेहंदी पर विवेक अपना नाम ढूंढते हुए नज़र आए। उस वक़्त दिव्यांका बहुत ही एक्साइटेड दिख रही थीं।

यह भी पढ़ें: स्टीव जॉब्स की जीवनी से व्यापार सीख रहे शाहरुख

आपको बता दें कि स्टार प्लस पर दिव्यांका का सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ बहुत पॉपुलर है। इशिता भल्ला के किरदार में उन्होंने लाखों का दिल जीत लिया।

दिव्यांका की शादी की वजह से सीरियल में भी ट्विस्ट आ गया है। इशिता भल्ला पर हमला हो गया है और वो आईसीयू में हैं। यह ट्विस्ट इसलिए लाया गया है ताकि दिव्यांका शादी के लिए छुट्टी ले सकें।

LIVE TV