आईसीयू से निकली दिव्यांका ने की शादी, तोड़ दिया लाखों का दिल

दिव्यंका त्रिपाठीनई दिल्ली टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से लाखों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बीते शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड विवेक दहिया के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गईं। इनकी शादी भोपाल में हुई।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले दिव्यांका त्रिपाठी पर हुआ हमला , आईसीयू में भर्ती

दिव्यांका की बारात शुक्रवार को रात 11 बजे फैन सिटी पहुंची बारिश की वजह से पूरा प्रोग्राम हाल में ही संपन्न हुआ शनिवार सुबह 4 बजे दोनों लोग शादी के बंधन में बंध गए ये दोनों मुंबई में 15 जुलाई तक अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे

दिव्यंका त्रिपाठी की हुई शादी

शादी के बाद चंडीगढ़ में शनिवार यानी आज रिसेप्शन होगा, वहीं मुंबई में रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा बताया जा रहा है कि मुंबई में इस दौरान फ़िल्मी दुनिया और टेलीविज़न इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल होंगी

इससे पहले बुधवार को हल्दी और गुरुवार को मेहंदी, संगीत की रस्में हुईं

दिव्यांका-विवेक की तस्वीरें  

इंस्टाग्राम पर ‘विवेक दहिया फैन पेज’ अकाउंट से मेहंदी और संगीत की तस्वीरें शेयर की गई हैं। दिव्यांका और विवेक अपने-अपने ड्रेस में कमाल के लग रहे थे। दिव्यांका के मीडिया को अपनी मेहंदी भी दिखाई। उनकी मेहंदी पर विवेक अपना नाम ढूंढते हुए नज़र आए। उस वक़्त दिव्यांका बहुत ही एक्साइटेड दिख रही थीं।

आपको बता दें कि स्टार प्लस पर दिव्यांका का सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ बहुत पॉपुलर है। इशिता भल्ला के किरदार में उन्होंने लाखों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: शाहरुख ने माना, बॉलीवुड में उनसे भी बड़े हैं दो खान

दिव्यांका की शादी की वजह से सीरियल में भी ट्विस्ट आ गया है। इशिता भल्ला पर हमला हो गया है और वो आईसीयू में हैं। यह ट्विस्ट इसलिए लाया गया है ताकि दिव्यांका शादी के लिए छुट्टी ले सकें।

LIVE TV