तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल में निधन, ‘बुलडोजर’ के नाम से थे मशहूर

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का आज यानी गुरुवार को 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद तंजानिया के उपराष्ट्रपति ने दी है। उपराष्ट्रपति ने जॉन मगुफुली को लेकर बताया कि वह काफी समय से हृदय रोग से ग्रस्त थे। जिसके चलते वह काफी दिनों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल हो पा रहे थे। उनकी बिमारी को लेकर कई अफवाहें भी फैली। आपको बता दें कि तंजानिा के एक विपक्षी दल के नेता ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित हैं लेकिन उनकी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली देश और दुनिया में ‘बुलडोजर’ के नाम से भी जाने जाते थे। सड़क निर्माण उद्योग में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी तेज नेतृत्व शैली ने उनको इस नाम से पहचान दिलाई। उनकी जनता को उनसे काफी लगवा था और उनके निधन से पार्टी ने एक उमदा नेता खो दिया। आपको बता दें कि सन 1995 में मगुफुली को संसद सदस्य चुना गया था। । 2010 में उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई और उन्हें तंजानिया का परिवहन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

LIVE TV