चीन की चिकित्सक को सार्वजनिक स्वास्थ्य पुरस्कार

डब्ल्यूएचएजेनेवा। वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली अर्थात डब्ल्यूएचए की बैठक में शुक्रवार को चीन की चिकित्सक पैलिज मेहमेट को संयुक्त अरब अमीरात हेल्थ फाउंडेशन पुरस्कार से नवाजा गया। पैलिज (52) शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में बुनियादी सार्वजनिक स्वास्थ्य परियोजनओं में कार्यरत हैं। पिछले 30 वर्षो में पैलिज ने 97 काउंटी एवं शहरों और लगभग 300 गांवों का दौरा किया है।

डब्ल्यूएचए ने दिया पुरस्कार

इस दौरान उन्होंने पोषण, स्तनपान और पीने योग्य पानी पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। पैलिज ने हजारों की संख्या में प्राथमिक स्वास्थ्य देखरेख कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, उनके कार्य से हजारों लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पैलिज को अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए 20,000 डॉलर की ईनामी राशि दी गई।

LIVE TV