
नई दिल्ली। शुक्रवार की आधी रात से देश भर में जीएसटी लागू हो चुका है। जीएसटी को देश की आर्थिक आज़ादी के रूप में देखा जा रहा है। जीएसटी का मतलब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स है। इसके लागू होने के बाद से अब पूरे देश में हर जगह एक सामान पर एक जैसा टैक्स लगेगा। हालांकि अभी भी आम जनता को इसके फायदे या नुक्सान के बारे में अच्छी तरह पता नहीं हैं। जीएसटी को लेकर अगर आप कोई लापरवाही करते हैं तो यह आपके लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं जीएसटी से जुड़ी कौन सी 5 गलतियां आपके लिए बेहद खातरनाक हो सकती है।
पहली गलती
जीएसटी के माध्यम से सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधा है। इसलिए जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय इस बात का आप विशेष ध्यान दें कि आप अपनी सही जानकारी दें। गलत जानकारी देने पर आप मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको जुर्माने और जेल दोनों ही हो सकते हैं।
GST पास होते ही सरकार ने खोला सबसे बड़ा राज, एक ही झटके में सब बराबर
दूसरी गलती
फर्जी फाइनेंशियल रिकॉर्ड भी आपको फंसा सकते हैं। वहीं अगर आप टैक्स चोरी से बचने के लिए फर्जी रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको टैक्स चोरी की रकम का 100 फीसदी तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
तीसरी गलती
अगर जीएसटी में गलत जानकारी के बाद जांच प्रक्रिया के दौरान सही सूचना नहीं देते हैं तो भी आपको जेल हो सकती है।
चौथी गलती अगर आप किसी की धोखाधड़ी में जीएसटी से बचने में उसकी मदद करते हैं तो भी आप पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
पांचवीं गलती
अगर कोई ट्रेडर ऐसा प्रोडक्ट या सेवा हासिल करता है, जिसमें धोखाधड़ी हुई है, तो यह भी जीएसटी के नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं। जीएसटी के नियमों के बारे में अधिक जानकारी cbec.gov.in से हासिल की जा सकती है।