
रिपोर्ट-संजय मणि त्रिपाठी
मुरादाबाद- लोकसभा चुनावों के ऐसे महौल में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप लगाना एक आम बात है लेकिन कई बार नेता अपनी भाषा का हद से ज्यादा गलत इस्तेमाल कर जाते हैं।
जयाप्रदा के चुनाव प्रचार में रामपुर जा रहे अमर सिंह ने आज़म खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की हम नारी का सम्मान करते है। अभी अभी नवरात्र निकले है। लेकिन नारी वही नारी का अपमान या जा रहा है। मुस्लिम हमारे दुश्मन नही है बल्कि खिलजी, तैमूर लंग जैसे लोगों नारी का अपमान करने वालो से उन्हें दिक्कत है।
अमर सिंह ने इशारों इशारों में खिलजी रावण और दुशासन से आज़म खान की तुलना कर डाली। जया प्रदा पर दिए आज़म के विवादित बयान पर सोनिया, मायावती, ममता बनर्जी और प्रियंका के खामोश रहने पर अमर सिंह ने हैरानी और दुख जताया।
जानिए जान तक ले सकती है लिवर की ये बीमारी, ये हैं लक्षण तो तुरंत दिखाएं डॉक्टर को…
आजम खान ने पिछली बार मायावती को लेकर बयान दिया था उसे याद दिलाते हुए सवाल भी उठाया की वो ऐसे में आज़म के प्रचार में कैसे आएंगी। उन्होंने कहा जहां नारी का सम्मान नही वहां देवो का वास नही।