आर्थिक परेशानियां दूर करना है तो गुरुवार को जरूर करें ये काम
आर्थिक परेशानी एक ऐसी समस्या है जो लगभग हर व्यक्ति के पास होती है। लेकिन कुछ लोग वास्तव में धन की कमी से परेशान होते हैं। धन की कमी होती है तो मानसिक परेशानी होती है और फिर उसका असर इंसान के स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं, अनावश्यक व्यय के कारण हर महीने आपका बजट बिगड़ रहा है तो हम आपको गुरुवार के उपाय बताने जा रहे हैं। अगर आप इन उपायों को पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं तो धीरे धीरे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
गुरुवार के उपाय
गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान ध्यान करें और घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित करें और लोगों में बांट दें।
गुरुवार के दिन भगवान की पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। अगर केसर उपलब्ध नहीं हो तब हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
गुरु का प्रभाव धन पर होता है। अगर कोई गुरुवार के दिन आपसे धन मांगने आता है तो लेन देने से बचें। गुरुवार को धन देने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है, इससे आर्थिक परेशानी बढ़ती है।
गुरुवार के दिन माता-पिता एवं गुरु का आशीर्वाद लें। इनका आशीर्वाद गुरु ग्रह का आशीर्वाद माना जाता है। इनकी प्रसन्नता के लिए पीले रंग के वस्त्र उपहार स्वरुप दें।