कल एक दिवासीय दौरे अमेठी जाएंगी प्रियंका गांधी, छोटे व्यापारियों और किसानों के हित के लिए…

REPORT – LOKESH TRIPATHI

अमेठी – कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 24 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय अमेठी दौरे पर गौरीगंज पहुंचेगी जहां पर स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को अमेठी जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित करेंगी।

इसी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों में जोश भरेंगी। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि 2022 के चुनाव के दृष्टिगत पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर लगने का निर्देश प्रदान करेंगी।

वहीं पर पार्टी के पूर्व अमेठी जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि – माननीय राष्ट्रीय महासचिव एवं हम सबकी नेता प्रियंका गांधी जी जो उत्तर प्रदेश की प्रभारी है अभी शीघ्र ही उन्होंने पूरे प्रदेश में नए संगठन का गठन किया अमेठी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाई प्रदीप सिंघल जी जो हमारी पार्टी के युवा और अच्छे नेता हैं।

उनको पार्टी की बागडोर सौंपी गई है। कल वह पहली बार यहां पर आएंगे और पदभार ग्रहण कार्यक्रम है। हम लोगों ने विशेष अनुरोध किया तो प्रियंका जी उसमें आएंगी। निश्चित तौर से युवाओं में कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

जिस तरह से संघर्ष का मुद्ददा है इस समय प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था ध्वस्त है प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार जिस तरीके से मध्यमवर्ग छोटे व्यापारी और किसानों के साथ जो की जनविरोधी नीतियां है। उसके संघर्ष का समय है।

डाकघर से खाताधारकों के लाखों रूपए लेकर फरार हुआ पोस्ट मास्टर, जानें पूरा मामला

उसमें मार्गदर्शन ऊर्जा और ताकत कार्यकर्ताओं को देंगी। हम लोग नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में सारे कार्यकर्ता जब सभी संगठन के साथी सभी लोग मिलकर लगेंगे प्रियंका जी के आने से एक नई ऊर्जा का संचार अमेठी के कांग्रेसजनों में अमेठी के लोगों में होगी।

LIVE TV