कभी एक वक्त की रोटी भी नहीं होती थी नसीब, आज है करोड़ों के मालिक, जानें निरहुआ की कहानी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ आज भोजपुरी सिनेमा भी देश विदेश में धूम मचा रहा है। भोजपुरी गानों का आज हर कोई शौकीन है। साथ ही इस भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। आज रवि किशन, मनोज तिवारी के साथ ही खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का हर कोई दिवाना है। आज हम आपको इन्हीं भोजपूरी स्टार में से एक निरहुआ के बारे में बताने जा रहे हैं।
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव कभी उस दौर से भी गुजरे जब उन्हें दो वक्त के खाने के लिए काफी संघर्ष करन पड़ता था। उनके पिता मजदूरी का काम करते थे और परिवार का पेट पालना भी मुश्किल था। इतने संघर्ष के बाद निरहुआ ने कड़ी मेहतन से आज वो मुकाम हासिल किया है कि वे लग्जरी घर से लेकर महंगी गाड़ियों तक के मालिक हैं।
निरहुआ बिहार के गाजीपुर के रहने वाले हैं। वह बेहद गरीब परिवार में जन्में थे। उनके परिवार में सात लोग थे जिनका पालन पोषण उनके पिता मजदूरी कर करते थे। वहीं, कभी दो वक्त की रोटी के संघर्ष करने वाले निरहुआ आज एक फिल्म के 50 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।आज निरहुआ की कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ की है। उनका मुंबई में प्लैट है। साथ ही गांव में भी जमीन है। निरहुआ को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास रेंज रोवर से फॉर्चूनर तक बहुत सी बेशकीमती गाड़िया है।
पर्सनल फ्रंट पर जाएं तो निरहुआ का नाम अक्सर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ा जाता है. दोनों एक साथ 25 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। निरहुआ शादीशुदा हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में वे कभी खुलकर बात नहीं करते। इनकी पत्नी का नाम मंशा है और उनके दो बेटे आदित्य और अमित भी हैं।