उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की

उत्तर प्रदेशफतेहपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज यहां दावा किया है कि अगले साल उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी। उन्होंने मोदी सरकार को आजाद भारत की सबसे प्रभावी एवं विकासपरक सरकार करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया ने भारत वर्ष के बढ़ते प्रभाव को स्वीकार लिया है और अब वह दिन दूर नही जब प्रत्येक भारतीय को दुनिया में एक विशेष दर्जा मिलेगा। स्थानीय लालूगंज में भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें 51 किलो का माला पहनाया गया।

उन्होंने सपा व बसपा की जमकर खिंचाई की। आलोचना करते हुए कहा कि यह दोनों एक ही नीति पर चलती है। इनके शासनकाल में प्रदेश में डकैती, लूट व बलात्कार जैसी घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो जाती है। उन्होंने दावा किया कि सूबे में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी तभी उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ कानून व्यवस्था का राज देखने को मिलेगा। इस दौरान नरेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, अवध नारायण पटेल, धर्मराज पटेल आदि मौजूद रहे।

अनुप्रिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग सपा और बसपा के झांसे में अब नहीं आने वाले इसलिए इस बार भाजपा का वापस आना तय है। मौजूदा अखिलेश सरकार की वजह से यूपी में आज कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है।

LIVE TV