सरकार का तोहफा, संविदा कर्मचारी पक्के होंगे

उत्तराखंड सरकारदेहरादून। राज्य के सात हजार संविदा, दैनिक, तदर्थ कर्मचारियों के पक्के होने का रास्ता उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया है। बुधवार को कैबिनेट ने 31 दिसंबर 2011 तक संविदा पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। पांच साल तक की लगातार सेवा देने वाले, ऐसे कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिलेगा। अभी तक सिर्फ 31 दिसंबर वर्ष 2013 तक पांच साल की सेवा पूरी करने वालों को ही नियमितीकरण का लाभ मिल पा रहा था।

नियमितीकरण नियमावली में बुधवार को कैबिनेट ने संशोधन किया है। अब 31 दिसंबर 2016 तक पांच साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी भी पक्के होंगे। प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों, निकायों में ऐसे कर्मचारियों की संख्या करीब सात हजार है। कैबिनेट में उपनल, आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। दिसंबर 2011 तक ज्वाइन करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ।

LIVE TV