इस भारतीय टॉफ़ी ने जगाया गजब का स्वाद, बिना किसी प्रचार के कमाए 300 करोड़

पल्स कैंडीनई दिल्ली। हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुकी ‘पल्स कैंडी’ ने एक बार फिर से मार्केट में अपना जलवा बिखेर दिया है। 2015 में धर्मपाल और सत्यपाल ग्रुप ने कच्चे आम के स्वाद वाली टॉफी पल्स को लॉन्च किया था। जिसके बाद बिना किसी ऐड के पल्स ने अपनी लॉन्चिंग के 8 महीने के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का बिज़नस किया था। उसी तरह एक बार फिर से पल्स ने करोड़ों का बिजनस करते हुए बड़ी विदेशी कंपनियों को पिछाड़ कर कैंडी मार्केट में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है।

पल्स ने किया अपनी शुरुवात से अबतक 300 करोड़ का बिज़नस-

1 रुपए कीमत वाली पल्स ने 300 करोड़ की सेल करते हुए ओरियो जैसी मल्टी नैशनल कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। 2011 में भारत लॉन्च हुए ओरियो की सेल्स 283 करोड़ रुपए रही थी। कोका-कोला के खूब प्रचारित किए गए प्रॉडक्ट कोक जीरो का सेल्स फीगर भी 120 करोड़ रुपए रहा। भारत में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए पल्स का प्रदर्शन काबिलेतारीफ है।

भारत में कैंडी इंडस्ट्री 6,600 करोड़ रुपए की है जो 12 से 14 प्रतिशत की रफ्तार से हर साल बढ़ रही है। कुछ देसी ब्रैंड्स के अलावा कैंडी मार्केट में पल्स की टक्कर पार्ले की मैंगो बाइट और इटली की कंपनी ऐल्पेन्लिबे से हो रही है। पार्ले और ऐल्पेन्लिबे कैंडी मार्केट में एक दशक से भी ज्यादा समय पूरा कर चुके हैं। अपने दो सालों के सफ़र में ही पल्स ने कैंडी मार्केट में पहला स्थान पा लिया है।

LIVE TV