इलाहाबाद हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

इलाहाबाद हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लखनऊ में गांधी सभागार राजभवन में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Image

बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने की है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के अपर सचिव राजिंदर कश्यप ने जारी की है।

आपको बता दें कि मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल का जन्म 16 अप्रैल 1961 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विधि स्नातक करने के बाद सितंबर 1985 से वे पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में विधि कार्य शुरू किया। वकालत करने के दौरान वे हरियाणा राज्य की ओर से सतलज यमुना विवाद में बनी इडी ट्रिब्यूनल में हरियाणा सरकार के पक्षकार थे। इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड, आयकर विभाग व अन्य महत्वपूर्ण विभागों की तरफ से हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष रखते थे।

LIVE TV