आवारा कुत्तों का आतंक: दस कुत्तों के झुंड ने 9 साल के बच्चे पर किया हमला !

रिपोर्ट कुमार रहमान

बरेली : आज कल हर तरफ आवारा पशुओं का कहर बढ़ता जा रहा है | कहीं पर गायों और साड़ों का तो कहीं पर आवारा कुत्तों का | ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है |

शहर में एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया | उन्होंने बच्चे को बुरी तरह नोच डाला | यह देवरनिया थाना क्षेत्र के नगला गांव का मामला है |छोटे का नौ साल का बेटा मुस्तफा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है | वह गांव के बाहरी हिस्से में बने बाग में आम तोड़ने गया था |

वहां कई कुत्ते एक मरी भैंस का मांस नोचकर खा रहे थे | अनजाने में मुस्तफा ने कुत्तों को ईंट मार दी | इसके बाद कुत्ते भैंस को छोड़कर मुस्तफा पर टूट पड़े |आठ से दस कुत्तों के झुंड ने उसे गिरा लिया और उसे बुरी तरह नोचने लगे | वे उसके सिर का मांस तक निकाल ले गए |

अनोखी घटना: इलाज के दौरान महिला के मुंह में हुआ ज़ोरदार धमाका,डॉक्टर बोले –आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ !

बच्चे की चीख पुकार पर दौड़े किसानों ने उसे बचाया | बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है |

क्या इस तरह की हो रही घटनाओं पर प्रशासन को नकेल नहीं कसनी चाहिए | जहाँ इस तरह की घटनाएं जन्म ले रही हो और वहां रह रहे लोगों को नुकसान हो | क्या ये सही है ? इस पर अगर जल्दी कुछ न किया गया तो ऐसे ही न जाने कितने बच्चे आवारा जानवरों की भेंट चढ़ जायेंगे |

 

LIVE TV